कुल्यालपुर से कुसुमखेड़ा तक छापेमारी, तस्करों पर कसा शिकंजा….

हल्द्वानी – जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान कुल पांच मुकदमे दर्ज किए गए और भारी मात्रा में शराब बरामद की गई।

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर आबकारी विभाग की टीम ने शहर के संदिग्ध स्थानों पर सघन जांच अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान कुल्यालपुर और नवाबी रोड क्षेत्र में दबिश देकर सुनील कुमार और हेमा देवी के कब्जे से कुल 112 ट्रेटा पैक देशी शराब बरामद की गई।

इसी क्रम में कुसुमखेड़ा क्षेत्र में एक अन्य कार्रवाई के दौरान राजेन्द्र सिंह के पास से एक बैग में 28 अध्धे देशी और विदेशी शराब बरामद की गई।

इसके अलावा गौला गेट, गौरापड़ाव और चोरगलिया क्षेत्र में छापेमारी के दौरान कुल 174 पाउच कच्ची शराब बरामद की गई। हालांकि इस दौरान आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनके खिलाफ अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया गया है।

सभी मामलों में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत कार्रवाई की गई है। अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें