नैनीताल पुलिस का बड़ा एक्शन, ड्रंक एंड ड्राइव में 8 गिरफ्तार….

नैनीताल – जिले में अपराध और नशे पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर तस्कर को 129 नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया है। यह अभियान डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में लगातार जारी है।

बनभूलपुरा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस और एसओटीएफ की संयुक्त टीम ने एक संदिग्ध युवक को पकड़कर तलाशी ली, जिसमें भारी मात्रा में प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपी की पहचान महबूब उर्फ माकू (28 वर्ष) के रूप में हुई है। उसके कब्जे से Buprenorphine, Tramadol और Avil सहित कुल 129 नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी एक आदतन अपराधी है, जिस पर पहले से कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।

इसके अलावा हल्द्वानी पुलिस ने आर्म्स एक्ट के एक वारंटी आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।

एसपी क्राइम और क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में जिलेभर में रात्रि कालीन सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 107 संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किया गया, जबकि 41 असामाजिक तत्वों को हिरासत में लिया गया।

यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी पुलिस ने सख्ती दिखाई। ड्रंक एंड ड्राइव के मामलों में 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया, 14 वाहनों को सीज किया गया और 3 ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की गई।

इसके साथ ही 82 होटल, ढाबों और क्लबों की भी सघन चेकिंग की गई, ताकि किसी भी अवैध गतिविधि पर रोक लगाई जा सके।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि “ऑपरेशन प्रहार” के तहत यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नशा तस्करों व असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें