दून-दिल्ली कॉरिडोर का लोकार्पण, विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात….

देहरादून – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून दौरे के दौरान पहली बार 12 किलोमीटर लंबा भव्य रोड शो किया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे शहर में “मोदी-मोदी” के नारों से माहौल गूंज उठा।

रोड शो से पहले प्रधानमंत्री ने सिद्धपीठ मां काली के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने राजधानी में रोड शो करते हुए जनता का अभिवादन किया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यह कार्यक्रम आयोजित किया गया, वहीं शहर में कई स्थानों पर यातायात डायवर्ट किया गया।

प्रधानमंत्री ने इस दौरान दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण किया, जो 11,963 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 213 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड एक्सप्रेस-वे है। इसके साथ ही उन्होंने एक हजार मेगावाट क्षमता के देश के पहले वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज संयंत्र की भी सौगात दी।

कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने एलिवेटेड रोड का निरीक्षण भी किया और व्यू प्वाइंट से कॉरिडोर का अवलोकन किया।

देहरादून में रोड शो के बाद प्रधानमंत्री गढ़ी कैंट स्थित शहीद जसवंत मैदान पहुंचे, जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग जनसभा स्थल पर मौजूद रहे।

बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री बनने के बाद यह उनका 28वां उत्तराखंड दौरा है। उनके इस दौरे को राज्य के विकास और बुनियादी ढांचे को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें