अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करेगा सप्ताह, एसएसपी ने रैली को किया रवाना….

हल्द्वानी – फायर स्टेशन हल्द्वानी में 14 अप्रैल से 20 अप्रैल 2026 तक अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर शहीद अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए शहीद हुए अग्निशमन कर्मियों को याद करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया और पुष्प चक्र अर्पित किए गए। इसके बाद डॉ. मंजूनाथ टीसी ने अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत फायर सर्विस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली के लिए रवाना किया।

रैली फायर स्टेशन हल्द्वानी से शुरू होकर कोतवाली, नैनीताल रोड, कोलटेक्स तिराहा, पनचक्की, मुखानी, सुशीला तिवारी अस्पताल और टीपी नगर होते हुए पुनः फायर स्टेशन पहुंची।

इस दौरान बैनर और पंपलेट के माध्यम से आम जनता को आग से बचाव और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया गया।

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सप्ताह भर जनपद के विभिन्न संस्थानों और इकाइयों में अग्नि सुरक्षा से जुड़े जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि आम लोगों को आपात स्थिति में सतर्क और सुरक्षित रहने के लिए प्रेरित किया जा सके।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें