एडीएम ने मौके पर पहुंचकर परखा जमीनी हाल, कार्य में तेजी पर जोर….

नैनीताल/रामनगरअपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) शैलेंद्र सिंह नेगी ने तहसील रामनगर के नया लालढांग और नया झिरना गांव में चल रहे बंदोबस्त कार्य का स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने राजस्व और बंदोबस्त विभाग की संयुक्त टीम के साथ मौके पर कार्यों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बताया गया कि वर्ष 1994 में ग्राम लालढांग और झिरना के ग्रामीणों को राजस्व और वन विभाग के बीच भूमि विनिमय के तहत पुराने राजस्व गांवों से हटाकर रामनगर-काशीपुर मार्ग से लगे वन क्षेत्र में नया लालढांग और नया झिरना में विस्थापित किया गया था। वर्तमान में उत्तर प्रदेश भूमि व्यवस्था अधिनियम 1901 की धारा 48 से 60 के अंतर्गत सर्वेक्षण और अभिलेख संक्रिया की प्रक्रिया जारी है।

निरीक्षण के दौरान सर्वे नायब तहसीलदार ने जानकारी दी कि रामनगर तहसील के लेटी, चोपड़ा, रामपुर और ढिकुली गांवों के साथ-साथ हल्द्वानी तहसील के जवाहर ज्योति (दमुवाढूंगा) क्षेत्र में भी बंदोबस्त की कार्यवाही प्रगति पर है।

एडीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभिलेख संक्रिया और सर्वेक्षण कार्य में तेजी लाई जाए तथा कार्य में आ रही समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी हो सके।

निरीक्षण के दौरान तहसीलदार रामनगर मनीषा मारकाना, राजस्व उप निरीक्षक निर्मला, सर्वे नायब तहसीलदार अनिल कुमार श्रीवास्तव, सर्वे कानूनगो संतोष कुमार श्रीवास्तव, लेखपाल पंकज रावत, विनोद कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें