भाजपा सरकार की विफलताओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कांग्रेस तैयार….

रूद्रपुर – हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा और अन्य पार्टी नेताओं के साथ हल्द्वानी में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य से शिष्टाचार भेंट की और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष ने ठुकराल का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें अपना स्नेह और समर्थन दिया।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने सभी उपस्थित नेताओं से आगामी चुनाव की तैयारियों में पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी को एकजुट होकर भाजपा सरकार की विफलताओं को जन-जन तक पहुँचाना है और प्रदेश में जनहित की सरकार स्थापित करने के लिए संगठित प्रयास करने होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के प्रति बढ़ता जनसमर्थन आने वाले राजनीतिक परिवर्तन का संकेत है।

राजकुमार ठुकराल ने कहा कि वे कांग्रेस की नीतियों और नेतृत्व में पूर्ण विश्वास रखते हैं और पार्टी को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि रूद्रपुर सहित पूरे जनपद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे।

इस शिष्टाचार भेंट के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश पनेरू, गणेश उपाध्याय, योगेश चौहान, नैनीताल के जिलाध्यक्ष नैनवाल और अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। सभी नेताओं ने क्षेत्र की राजनीतिक स्थिति और संगठन के विस्तार पर गहन चर्चा की। यशपाल आर्य ने उपस्थित सभी नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें