हल्द्वानी में विकास को रफ्तार, जमरानी टनल का बड़ा काम पूरा……

हल्द्वानीजमरानी बहुद्देशीय परियोजना के तहत डायवर्जन टनल-2 की 600 मीटर लंबी खुदाई सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई है। 8.10 मीटर व्यास वाली इस टनल का निर्माण कार्य फरवरी 2025 में शुरू हुआ था। परियोजना से जुड़े अधिकारियों के अनुसार जटिल भू-वैज्ञानिक परिस्थितियों के बावजूद सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए यह कार्य निर्धारित समय में पूरा किया गया है। इस उपलब्धि के साथ अब परियोजना के अगले चरण—लाइनिंग और अन्य संरचनात्मक कार्यों का रास्ता साफ हो गया है, जिन पर तेजी से काम जारी है। अधिकारियों का कहना है कि इस महत्वपूर्ण उपलब्धि से क्षेत्र में विकास, सिंचाई और जल प्रबंधन को नई गति मिलेगी। इस मौके पर परियोजना से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी और तकनीकी टीम मौजूद रही, जिन्होंने इसे एक अहम मील का पत्थर बताया।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें