कोतवाली हल्द्वानी का वार्षिक निरीक्षण, पुलिस को सख्त निर्देश……..

हल्द्वानी-  पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल ने रविवार को कोतवाली हल्द्वानी का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण की शुरुआत सलामी गार्द द्वारा दी गई सलामी से हुई, जिसमें गार्द का टर्नआउट संतोषजनक पाया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कार्यालय अभिलेख, मालखाना, शस्त्रागार, हवालात, सीसीटीवी व्यवस्था और साफ-सफाई का गहन निरीक्षण किया गया। साथ ही पुलिसकर्मियों को शस्त्रों के संचालन और हैंडलिंग का अभ्यास भी कराया गया। एसपी ने लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए उन्हें शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा अपराध रजिस्टर, हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी, बीट पुलिसिंग और जनसंपर्क को और मजबूत करने पर जोर दिया गया।उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई और अभिलेखों के रखरखाव पर संतोष व्यक्त करते हुए पुलिस कर्मियों को कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान शस्त्र धारकों के लाइसेंस की समीक्षा, अभिलेखों को अद्यतन रखने, दंगा नियंत्रण के नियमित प्रशिक्षण और ई-बीट बुक प्रणाली के प्रभावी उपयोग के निर्देश भी दिए गए। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी विजय मेहता सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें