अब हर पात्र को मिलेगा घर: बनभूलपुरा में फॉर्म वितरण अभियान शुरू….

हल्द्वानी – हल्द्वानी से एक अहम प्रशासनिक पहल की खबर सामने आई है। बनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) में पात्रता जांच के लिए घर-घर फॉर्म वितरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

मंगलवार को इस अभियान की शुरुआत शनि बाजार, इंदिरानगर क्षेत्र से की गई, जहां पहले दिन 312 फॉर्म लोगों को वितरित किए गए। प्रशासन द्वारा पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए रखने के लिए इसकी वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है।

इस अभियान का उद्देश्य प्रभावित परिवारों की सही पात्रता का आंकलन कर उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभ दिलाना है। अधिकारी घर-घर जाकर लोगों को फॉर्म दे रहे हैं, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना से वंचित न रह जाए।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से की जाएगी, जिसके आधार पर ही आगे पात्र लाभार्थियों का चयन होगा।

यह पहल बनभूलपुरा क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी मानी जा रही है, क्योंकि इससे उन्हें स्थायी आवास की दिशा में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें