जसपुर में दहेज उत्पीड़न का मामला, गर्भवती विवाहिता की मौत के बाद पति गिरफ्तार…..

जसपुरऊधमसिंह नगर जिले के जसपुर क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या करने वाली विवाहिता के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि विवाहिता शादी के महज सात महीने बाद ही लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर फांसी लगाने को मजबूर हो गई थी। पुलिस के अनुसार 15 मार्च 2026 को पप्पू कॉलोनी जसपुर निवासी नाजमा (24 वर्ष) ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। नाजमा के पिता नन्हे सिंह निवासी लालपुर पीपलसाना, थाना ठाकुरद्वारा ने कोतवाली जसपुर में पति शाहनवाज और उसके परिजनों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। परिजनों का आरोप है कि शादी के समय बुलेट मोटरसाइकिल न मिलने से पति और ससुराल पक्ष नाराज थे और शादी के बाद से ही नाजमा को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। ससुराल वाले आए दिन दहेज की मांग को लेकर उसे ताने देते थे और उसे अपने मायके वालों से बात करने तक नहीं देते थे।

 

बताया गया कि नाजमा करीब पांच माह की गर्भवती भी थी, लेकिन ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली। मामले का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने आरोपी पति शाहनवाज पुत्र फाइमउद्दीन निवासी पप्पू कॉलोनी खेड़ा लक्ष्मीपुर रोड, जसपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में क्षेत्राधिकारी बाजपुर वैभव सैनी, प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह डांगी, एसआई इंद्र सिंह ढेला, एसआई ललित सिंह, हेड कांस्टेबल गणेश राम, कांस्टेबल परविंदर सिंह और महिला कांस्टेबल सीमा आर्य शामिल रहे।

 

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें