अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा: वांछित अभियुक्त अवैध असलाह के साथ गिरफ्तार….

नैनीताल – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देशन में नैनीताल पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रामनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने घर में घुसकर जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है।

मामले के अनुसार 1 मार्च 2026 को ग्राम कंदला निवासी गुरमीत सिंह ने कोतवाली रामनगर में तहरीर देकर बताया था कि अर्जुन और उसके साथियों ने उनके घर में घुसकर गाली-गलौज की और जान से मारने की नीयत से तमंचे तथा लाठी-डंडों से हमला किया। इस शिकायत के आधार पर कोतवाली रामनगर में मुकदमा संख्या 56/26 धारा 191(2), 191(3), 109, 333, 352 और 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पीरूमदारा क्षेत्र से मामले में वांछित आरोपी हितेश शर्मा पुत्र जितेंद्र शर्मा, निवासी ग्राम जमुनाठेर, जिला बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ।

अवैध शस्त्र बरामद होने पर आरोपी के खिलाफ कोतवाली रामनगर में मुकदमा संख्या 65/26 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में एक और मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने आपसी रंजिश के चलते घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार प्रयास कर रही है।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक रामनगर सुशील कुमार के नेतृत्व में एसएसआई कालाढूंगी पंकज जोशी, एसएसआई रामनगर दीपक बिष्ट, उपनिरीक्षक राजवीर नेगी, उपनिरीक्षक बीरेंद्र बिष्ट समेत एसओजी और रामनगर कोतवाली की टीम शामिल रही।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें