देहरादून – उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। उत्तराखंड शासन द्वारा जारी सूची के अनुसार विभाग में 11 पुलिस अधिकारियों को पदोन्नति दी गई है, जबकि 11 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस कदम को विभागीय कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
चर्चित CO भास्कर लाल शाह का तबादला
फेरबदल में सबसे चर्चित नाम भास्कर लाल शाह का है। वे चर्चित एंजेल चकमा मर्डर केस की जांच कर रही एसआईटी का नेतृत्व कर रहे थे। उन्हें क्षेत्राधिकारी (CO) विकासनगर पद से हटाकर अब सचिवालय/विधानसभा सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वे त्यूणी क्षेत्र के भूठ गांव में तीन लोगों की मौत के मामले की एसआईटी जांच से भी जुड़े रहे हैं।
नरेन्द्र पंत बने पुलिस अधीक्षक (SP)
CO रैंक के वरिष्ठ अधिकारी नरेन्द्र पंत को पदोन्नत कर पुलिस अधीक्षक (SP) बनाया गया है। पदोन्नति के साथ उनकी तैनाती अभिसूचना इकाई, हल्द्वानी में की गई है।
चार अपर पुलिस अधीक्षकों को नई जिम्मेदारी
गृह विभाग के सचिव शैलेश बगौली द्वारा जारी आदेश के अनुसार चार अपर पुलिस अधीक्षकों के दायित्व बदले गए हैं—
- शाहजहां जावेद खान — यातायात निदेशालय
- जोधराम जोशी — उप सेनानायक, 40वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार
- राजन सिंह — पीएसी मुख्यालय
- कमला बिष्ट — पुलिस मुख्यालय
10 CO रैंक अधिकारियों को ASP पद पर पदोन्नति
CO रैंक के 10 अधिकारियों को पदोन्नत कर अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) बनाया गया है। इनमें —
दीपक सिंह, विवेक कुमार, जूही मनराल, अंकुश मिश्रा, पूर्णिमा गर्ग, आशीष भारद्वाज, अविनाश वर्मा, दीपशिखा अग्रवाल, शांतनु पाराशर और अनुषा बडोला शामिल हैं।
कई क्षेत्राधिकारी स्तर पर भी तबादले
पुलिस महानिरीक्षक (कार्मिक) कार्यालय से जारी अलग सूची में कई CO स्तर के अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं। इनमें वंदना वर्मा, योगेश चंद, ओशिन जोशी, मनोज असवाल, बलवंत सिंह रावत और गोपाल दत्त जोशी के नाम प्रमुख हैं।












