राष्ट्रभक्ति और संकल्प का संगम: भाजपा कार्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह….

रुद्रपुर  77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय, रुद्रपुर में देशभक्ति एवं उल्लासपूर्ण वातावरण के बीच कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने तिरंगे को सलामी दी तथा उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के उपरांत सभी उपस्थित जनों को मिठाई वितरित की गई।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा तथा सभी ने भारतीय संविधान के प्रति निष्ठा व्यक्त करते हुए देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया।

अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे संविधान की शक्ति, लोकतंत्र की मजबूती और नागरिक कर्तव्यों का प्रतीक है। यह दिन हमें स्वतंत्रता सेनानियों एवं संविधान निर्माताओं के त्याग और बलिदान को स्मरण करने का अवसर देता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को आत्मनिर्भर और विकसित भारत बनाने के संकल्प को दोहराते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ राष्ट्रसेवा में जुटे रहने का आह्वान किया।

जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी बोध कराता है। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है और संगठन की मजबूती ही जनसेवा की आधारशिला है।

वहीं रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा ने कहा कि आज भारत विश्व पटल पर एक सशक्त और मजबूत लोकतांत्रिक राष्ट्र के रूप में स्थापित हो रहा है। केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से समाज का हर वर्ग लाभान्वित हो रहा है और भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता इन योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रहा है।

इसके पश्चात रुद्रपुर महापौर विकास शर्मा ने कहा कि गणतंत्र दिवस नगर एवं राष्ट्र के विकास में सहभागिता का संदेश देता है। उन्होंने शहर के विकास कार्यों में जनसहयोग, पारदर्शिता और संगठनात्मक एकता को अत्यंत आवश्यक बताते हुए सभी नागरिकों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने की अपील की।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री तरुण दत्ता, जिला उपाध्यक्ष अमित नारंग व हिमांशु शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा नेत्रपाल मौर्य, अल्पसंख्यक आयोग उपाध्यक्ष फरजाना बेगम, पूर्व जिला अध्यक्ष विवेक सक्सेना, पूर्व मेयर रामपाल, अनिल चौहान, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, अक्षय अरोड़ा, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोड़ा, कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सुरेंद्र चौधरी, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, मंडल अध्यक्ष मयंक तिवारी, मुकेश पाल, प्रीति धीर, स्वाति शर्मा, पिंकी डिमरी, ममता त्रिपाठी, साधना शर्मा सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें