भालू के हमले से ग्रामीण घायल, सिर में गंभीर चोट….

उत्तराखंड के टिहरी जनपद में भालू के हमलों की घटनाएं लगातार चिंता बढ़ा रही हैं। ताजा मामला सरुणा केमर गांव का है, जहां जंगल में घास काटने गए टीकाराम जोशी पर भालू ने अचानक हमला कर दिया। हमले के दौरान भालू ने उनके सिर पर जोरदार वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टीकाराम जोशी रोजमर्रा की तरह जंगल में घास काटने गए थे, तभी झाड़ियों से निकले भालू ने उन पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद भालू जंगल की ओर भाग गया। घायल अवस्था में टीकाराम जोशी को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है और सिर में गहरी चोट आने की पुष्टि हुई है।

घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में भालू की आवाजाही लगातार बढ़ रही है, जिससे लोग खेतों और जंगलों में जाने से डर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से मांग की है कि प्रभावित क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए और ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें