गौचर कृषि मेले में आत्मीयता का संदेश, केंद्रीय मंत्री ने किसानों संग बिताए कई घंटे….

चमोली – जनपद के गौचर में किसान दिवस के अवसर पर राज्यस्तरीय कृषि मेले का भव्य शुभारंभ किया गया। मेले में शिवराज सिंह चौहान (केंद्रीय कृषि मंत्री) एवं पुष्कर सिंह धामी विशेष रूप से उपस्थित रहे और कई घंटे किसानों के बीच रहकर उनसे संवाद किया। दोनों नेताओं की मौजूदगी से मेले का उत्साह और बढ़ गया।

राज्यस्तरीय कृषि मेले में पहाड़ की आर्थिकी को सशक्त करने के उद्देश्य से पहाड़ी उत्पादों के आकर्षक स्टॉल, स्थानीय कृषि उपज, जैविक उत्पादों के साथ-साथ खेती–किसानी से जुड़े आधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन किया गया है। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पारंपरिक कृषि गतिविधियों में भाग लेते हुए चक्की चलाई और दूध बिलोया, जिससे किसानों और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

किसानों से संवाद करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने, पहाड़ी खेती को प्रोत्साहित करने और स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से किसानों को नई तकनीक, योजनाओं और बाजार से जुड़ने का अवसर मिलता है। राज्यस्तरीय कृषि मेला किसानों, स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय उत्पादकों के लिए एक सशक्त मंच बनकर उभरा है।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें