युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए नैनीताल पुलिस की बड़ी पहल, एसएसपी ने जारी किए सख्त निर्देश….

हल्द्वानी – डॉ०मंजूनाथ टी०सी० वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” के  अंतर्गत युवाओं को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सभी थाना प्रभारी को कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में मनोज कत्याल एसपी हल्द्वानी एवं नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में अमरचंद शर्मा  प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी के कुशल नेतृत्व में थाना हल्द्वानी पुलिस द्वारा हल्द्वानी क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध चलाये अभियान के तहत चैकिंग के दौरान बेल बाबा मंदिर से लगभग 1 किमी रुद्रपुर की तरफ हल्द्वानी-रामपुर रोड में एक व्यक्ति बलकार सिंह पुत्र अर्जुन सिंह निवासी चितरंजन पुर थाना दिनेशपुर जनपद उधम सिंह नगर को मोटरसाइकिल में दो कट्टों में कुल 300 पाउच कच्ची शराब खाम  परिवहन करते गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली हल्द्वानी में आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजिकृत किया गया है।

गिरफ्तारी टीम –

  1. उप निरीक्षक मनोज कुमार प्रभारी चौकी टीपी नगर
  2. हेड कानि दिगम्बर सनवाल
  3. कानि नवीन राणा
  4. कानि अनिल टम्टा
Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें