लाइसेंसी हथियार से हुई होटल कर्मचारी की मौत पुलिस ने हथियार बरामद कर शुरू की जांच….

नैनीताल – प्रसिद्ध कैंची धाम आश्रम के समीप शुक्रवार देर रात एक निजी होटल में हुई गोली चलने की घटना में होटल कर्मचारी की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार यह गोली लाइसेंसी हथियार से दुर्घटनावश चली, जिससे मौके पर मौजूद युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान आनंद सिंह (36 वर्ष), निवासी बेतालघाट, के रूप में हुई है, जो होटल में बतौर कर्मचारी और टैक्सी चालक काम करता था।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात कैंची धाम के पास स्थित एक होटल में कुछ लोग आपस में बैठे थे। इस दौरान स्थानीय निवासी रमेश किरौला के लाइसेंसी हथियार को लेकर बातचीत और खींचातानी के बीच अचानक ट्रिगर दब गया, जिससे गोली चल गई। गोली सीधे आनंद सिंह के गले में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।

सूचना पर स्थानीय पुलिस टीम और फॉरेंसिक यूनिट मौके पर पहुंची और घटना स्थल से साक्ष्य जुटाने का कार्य शुरू किया। पुलिस ने हथियार को रमेश किरौला के घर से बरामद कर लिया है। प्रारंभिक जांच में घटना को एक्सिडेंटल फायरिंग बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

एसपी क्राइम जगदीश चंद्र ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने मौके से नमूने एकत्र कर लिए हैं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Pelli Poola Jada Accessories

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें