ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025: नशे के खिलाफ लालकुआं पुलिस की सख्ती….

लालकुआं – प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” के अंतर्गत जनपद को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सभी थाना प्रभारियो को कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी एवं दीपशिखा अग्रवाल क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में ब्रजमोहन  सिंह राणा प्रभारी निरीक्षक लालकुआं की पुलिस टीम द्वारा लालकुआं क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत 02 तस्करों को अलग–अलग स्थानों से अवैध शराब की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया।

लालकुआं पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान रिलायंस पैट्रोल पम्प के सामने मोटाहल्दू लालकुआं से अभियुक्त श्रषिपाल पुत्र सुरेश निवासी कादरगंज परेरा थाना फतेगंज जिला बरेली उ0प्र0 हाल निवासी निकट रिलायंस पेट्रोल के सामने मोटाहल्दू लालकुआ जिला नैनीताल उम्र 30 वर्ष को उसके पास से कुल 138 टेट्रा पैक के साथ गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में आबकारी अधिनियम में मु0अ0सं0 – 205/25  धारा आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजिकृत किया गया है।

गिरफ्तारी टीम –

1-व0उ0नि0 दीपक सिंह विष्ट

2-उ0नि0 जोगेन्द्र यादव

3-कानि0 443 कमल विष्ट

4-कानि0 802 नापु0 आनन्द पुरी

लालकुआं पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान डार्बी ग्राउण्ड जंगल के पास लालकुआँ से अभियुक्त नरेश कुमार पुत्र रामलाल  निवासी राधिका विहार थाना रूद्रपुर जिला उ0सि0नगर उम्र 49 वर्ष को उसके पास से कुल 120 पाउच कच्ची शराब  के साथ  गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में आबकारी अधिनियम में मु0अ0सं0 – 204/25  धारा आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजिकृत किया गया है।

गिरफ्तारी टीम –

1-उ0नि0 अंजू यादव

2- कानि0 443 कमल विष्ट

4-कानि0 802 नापु0 आनन्द पुरी

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें