आँचल दुग्ध संघ का महिला कर्मियों के प्रति सराहनीय कदम, दीपावली पर मिलेगा विशेष प्रोत्साहन….

लालकुआँ – आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड में सोमवार को अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक आयोजित की गई। बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए, जिनमें महिला डेरी कर्मियों के हितों को प्राथमिकता देते हुए दीपावली पर एरियल (विशेष प्रोत्साहन राशि) प्रदान करने का फैसला सबसे उल्लेखनीय रहा।

बैठक में संघ के प्रशासनिक भवन व मीटिंग हॉल के निर्माण कार्य को शीघ्र गति देने पर जोर दिया गया। साथ ही, संघ की 75वीं डायमंड जुबली समारोह और सामान्य वार्षिक अधिवेशन को भव्य स्तर पर मनाने का निर्णय लिया गया।

अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि संघ अपने कर्मचारियों और सदस्यों के परिश्रम को हमेशा सम्मानित करता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को आगे भी प्रोत्साहित और पुरस्कृत किया जाएगा।

बैठक में संचालक मंडल सदस्य गोविन्द मेहता, कृष्ण कुमार शर्मा, आनन्द सिंह नेगी, किशन सिंह बिष्ट, महाप्रबंधक अनुराग शर्मा, वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी सहित सभी अधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर महिला डेरी कर्मियों – दीपा देवी रैकवाल, दीपा देवी, खष्टी देवी, हेमा देवी, पुष्पा देवी, शांति कोरंगा, मुन्नी देवी आर्या और नीमा शाह की विशेष भागीदारी रही।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें