गोला नदी का कहर थमेगा, 38 लाख का तात्कालिक प्रस्ताव और स्थायी समाधान पर जोर….

लालकुआं – राज्य की महिला कल्याण, बाल विकास, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री एवं नैनीताल जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने रविवार को लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के आपदा प्रभावित इलाकों का स्थलीय निरीक्षण किया।

मंत्री ने इंद्रानगर (बिंदुखत्ता) क्षेत्र में भारी बारिश और गोला नदी के जलस्तर में वृद्धि से हुए नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने हर साल होने वाले भूकटाव से भूमि और मकानों को हो रहे नुकसान की समस्या उठाई और स्थायी समाधान की मांग रखी।

मंत्री रेखा आर्या ने आश्वासन दिया कि ब्रिडकुल के माध्यम से भूकटाव रोकने के लिए स्थायी कार्ययोजना तैयार की जा रही है और शीघ्र कार्य प्रारंभ होगा। उन्होंने अधिकारियों को नुकसान का आंकलन कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इस मौके पर जानकारी दी गई कि वन विभाग ने तात्कालिक समाधान हेतु 38 लाख रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा है। मंत्री ने कहा कि गोला नदी से हर वर्ष होने वाली क्षति को रोकने के लिए स्थायी समाधान जरूरी है।

रीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी रेखा कोहली, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता दिनेश रावत, उप प्रभागीय वनाधिकारी अनिल जोशी, तहसीलदार कुलदीप पाण्डे, बीडीओ तनवीर असगर समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें