रेलवे ट्रैक पर युवक की दर्दनाक मौत, सिर और धड़ अलग-अलग मिले

रुद्रपुर – शहर के छतरपुर रिंग रोड के पास शनिवार को रेलवे ट्रैक पर 25 वर्षीय युवक का शव दो हिस्सों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक का सिर ट्रैक के एक ओर, जबकि धड़ दूसरी ओर पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

सूचना पर पहुंची पंतनगर थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और युवक की शिनाख्त कराने के प्रयास शुरू किए। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाकर जांच की।

प्रारंभिक तौर पर युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, वह किन परिस्थितियों में रेलवे ट्रैक तक पहुंचा और घटना कब हुई, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। पुलिस युवक की पहचान कराने के साथ ही मौत के कारणों की जांच में जुटी है। मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर पड़ताल की जा रही है।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें