चम्पावत पुलिस का ऑपरेशन प्रहार, करीब दो लाख रुपये कीमत की चरस बरामद

चम्पावत – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि–नशा मुक्त भारत’ अभियान के तहत चम्पावत पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 992 ग्राम चरस, एक आर्टिका कार, पांच मोबाइल फोन और करीब 34 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामद चरस की कीमत लगभग दो लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह कप्रवाण के पर्यवेक्षण में 28 अक्टूबर को एसओजी प्रभारी उपनिरीक्षक कमलेश भट्ट के नेतृत्व में एसओजी तथा पुलिस चौकी चल्थी की संयुक्त टीम चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान चल्थी चौकी गेट पर यूके06 बीएस 2063 नंबर की आर्टिका कार को रोककर नियमानुसार तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार की डिग्गी से 992 ग्राम चरस बरामद हुई, जिसके बाद वाहन में सवार पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

60 हजार रुपये में चरस खरीदने की बात कही

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कथित तौर पर चरस को पार्टी क्षेत्र से 60 हजार रुपये में खरीदकर अपने इस्तेमाल के लिए लाने की बात कही। पुलिस ने मामले में बरामदगी के आधार पर कोतवाली चम्पावत में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/20/29/60 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में नारायण नाथ पुत्र जमुना नाथ, निवासी ग्राम कचलाकोट, थाना मुक्तेश्वर, नैनीताल; जितेंद्र सिंह राणा पुत्र मोहन सिंह, निवासी ग्राम बमनपुरी, थाना सितारगंज, ऊधम सिंह नगर; मोहन जोशी पुत्र अंबादत्त जोशी, निवासी ग्राम चल्थिया, थाना पाटी, चम्पावत; पान सिंह राणा पुत्र दान सिंह, निवासी बमनपुरी, सितारगंज, ऊधम सिंह नगर; तथा कालीचरण राणा पुत्र किशोरी सिंह, निवासी ग्राम धूसरी, थाना नानकमत्ता, ऊधम सिंह नगर शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, इनमें दो व्यक्ति वर्तमान ग्राम प्रधान हैं।

ये सामान हुआ बरामद

  • 992 ग्राम चरस
  • आर्टिका कार संख्या UK06 BS 2063
  • पांच मोबाइल फोन
  • लगभग 34 हजार रुपये नकद

दस सदस्यीय पुलिस टीम ने की कार्रवाई

कार्रवाई करने वाली टीम में एसओजी प्रभारी उपनिरीक्षक कमलेश भट्ट, हेड कांस्टेबल मोहम्मद नासिर, तपेन्द्र जोशी और महेन्द्र डंगवाल तथा कांस्टेबल कुलदीप सिंह, ललित चौधरी, सूरज कुमार, कुलदीप कुमार, सुंदर सिंह और आनंद नेगी शामिल रहे।

नशे से जुड़ी सूचना पुलिस को देने की अपील

चम्पावत पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मादक पदार्थों की तस्करी या अवैध कारोबार से संबंधित किसी भी गतिविधि की जानकारी पुलिस को दें। पुलिस ने सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखने की बात कही है।

मानस हेल्पलाइन: 1933
आपातकालीन सेवा: 112

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें