किसानों की मेहनत देख गदगद हुए डीएम, फसल और समर्थन मूल्य की ली जानकारी

हल्द्वानी – जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने मंगलवार को जगतपुर गौलापार क्षेत्र का भ्रमण कर खेत में धान कटाई की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने किसानों से संवाद कर उनकी फसल, उपज, समर्थन मूल्य और कृषि से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को किसानों की समस्याओं के समाधान और उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

धान कटाई के दौरान जिलाधिकारी ने किसानों की मेहनत और कृषि कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि किसान देश की रीढ़ हैं। किसानों के अथक परिश्रम से ही देश के प्रत्येक नागरिक के लिए अन्न की व्यवस्था सुनिश्चित होती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में शरद ऋतु के दौरान धान कटाई का कार्य तेजी से चल रहा है। खेतों में किसानों की मेहनत और उनकी खुशहाली देखकर उन्हें प्रसन्नता हुई।

किसानों की समृद्धि की कामना

जिलाधिकारी रयाल ने कहा कि अन्नदाता किसानों का योगदान देश की खाद्य व्यवस्था में अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कामना की कि किसान सदैव समृद्ध और खुशहाल रहें तथा उनकी मेहनत का उन्हें उचित लाभ मिले।

कृषि संबंधी समस्याओं की ली जानकारी

भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने किसानों से उनकी फसल की स्थिति, उत्पादन, समर्थन मूल्य और खेती-किसानी में आ रही समस्याओं के बारे में चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि उन्हें कृषि कार्यों में किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस अवसर पर नायब तहसीलदार कुंदन पुरी, कानूनगो रमेश चंद, सांख्यिकी निरीक्षक एमएस डागी, राजस्व उपनिरीक्षक संजय तिवारी, नैंसी राणा, खेत स्वामी, ग्राम प्रधान और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें