हल्द्वानी में सड़क हादसा, 55 वर्षीय स्कूटी सवार गंभीर रूप से जख्मी

हल्द्वानी – गोला बाईपास पर इंदिरा नगर फाटक के पास सोमवार दोपहर कार और स्कूटी की भिड़ंत में 55 वर्षीय स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर बनभूलपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब तीन बजे इंदिरा नगर फाटक के पास हुंडई कार संख्या DL 2C AV 2826 और होंडा एक्टिवा स्कूटी संख्या UK 04 AL 6734 के बीच टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार बाबू पुत्र दिलावर खां, निवासी वार्ड नंबर 32, इंदिरा नगर गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि कार सवार नैनीताल से दिल्ली की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दोनों वाहनों की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना के बाद घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। बनभूलपुरा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें