खेती का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने की दिशा में बड़ा कदम….

कालाढूंगी – भारत सरकार की महत्वाकांक्षी एग्री स्टैक योजना के तहत जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे, किसान पंजीकरण और भूमि से संबंधित डेटा का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने सोमवार को तहसील कालाढूंगी के राजस्व ग्राम नाथूझाला में डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी ने किसानों की उपस्थिति में स्वयं खेतों का डिजिटल क्रॉप सर्वे कर प्रक्रिया का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सर्वे कार्य में तेजी लाते हुए इसे जल्द पूर्ण किया जाए।

तहसीलदार और राजस्व उप निरीक्षकों ने जानकारी दी कि अधिकांश सर्वे कार्य पूरा हो चुका है, हालांकि कुछ स्थानों पर सजरा और लोकेशन ट्रेस करने में तकनीकी कठिनाइयां सामने आ रही हैं। इस पर अपर जिलाधिकारी ने संबंधित नोडल अधिकारी को अवगत कराते हुए समाधान के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि डिजिटल क्रॉप सर्वे से किसानों को योजनाओं का लाभ देने में पारदर्शिता आएगी और भविष्य में फसल बीमा, मुआवजा और अन्य सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी। इस मौके पर प्रभारी तहसीलदार ईश्वर सिंह, राजस्व उप निरीक्षक ताराचंद्र घिल्डियाल, अभय कुमार और हिमाक्षी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें