कुसुमखेड़ा में सनसनी, जहर खाने से व्यापारी की मौत की आशंका….

हल्द्वानी – शहर के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में एक मेडिकल स्टोर संचालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक ने जहर खाकर आत्महत्या की हो सकती है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

मृतक की पहचान 45 वर्षीय प्रकाश चंद्र महतोलिया निवासी रुद्र विहार, कुसुमखेड़ा के रूप में हुई है। शुक्रवार को मुखानी थाना पुलिस को सूचना मिली कि वह अपने घर में अचेत अवस्था में पड़ा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

जानकारी के अनुसार, मृतक घर में अकेले रहता था। उसकी पत्नी पिथौरागढ़ में गेस्ट टीचर के पद पर कार्यरत हैं और उनका पुत्र भी उनके साथ रहता है। बताया जा रहा है कि 8 अप्रैल को पत्नी से उसकी आखिरी बार बातचीत हुई थी।

शुक्रवार को परिजन जब घर पहुंचे तो दरवाजा बंद मिला। दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश करने पर प्रकाश फर्श पर अचेत अवस्था में मिला। मौके पर उसके मुंह से झाग निकल रहा था और कमरे में उल्टी के निशान भी पाए गए।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि मृतक पर बैंक का लोन था और वह कर्ज के दबाव में था। पुलिस इस पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

घटना की सूचना पर फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। अमित कुमार सैनी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें