वीआईपी मूवमेंट को लेकर पुख्ता इंतजाम, ट्रैफिक से लेकर सुरक्षा तक पूरी तैयारी….

हल्द्वानी – जनपद नैनीताल में माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है।

डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशानुसार हल्द्वानी में सुरक्षा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया। इसी क्रम में एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल ने मीटिंग हॉल में ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ब्रीफिंग की।

ब्रीफिंग के दौरान वीआईपी कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से निर्देश दिए गए। कार्यक्रम स्थल, वीआईपी मार्ग और आसपास के क्षेत्रों में सख्त एक्सेस कंट्रोल लागू करने को कहा गया है। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने और सघन चेकिंग व फ्रिस्किंग के भी निर्देश दिए गए।

यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस और सीपीयू को विशेष प्लान लागू करने के निर्देश दिए गए, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो। वीआईपी मूवमेंट के दौरान मार्गों पर किसी भी प्रकार की रुकावट पहले ही हटाने को कहा गया है।

इसके अलावा सभी पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के दौरान शालीन और विनम्र व्यवहार बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। संचार व्यवस्था और ड्यूटी प्वाइंट को लेकर भी अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे पूर्ण सतर्कता और मुस्तैदी के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें, ताकि कार्यक्रम को सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराया जा सके।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें