हल्द्वानी/काठगोदाम – सड़क सुरक्षा को लेकर नैनीताल पुलिस सख्त नजर आ रही है। “ऑपरेशन प्रहार” के तहत काठगोदाम पुलिस ने नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए एक चालक को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल और क्षेत्राधिकारी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में काठगोदाम क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
चेकिंग के दौरान मल्ला काठगोदाम क्षेत्र में एक कार (UK 04 TC 0195) को रोका गया, जिसकी जांच में चालक निर्मल कुमार निवासी इंद्रानगर लालकुआं अत्यधिक नशे की हालत में पाया गया।
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चालक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185/207 के तहत मामला दर्ज कर वाहन को सीज कर दिया और चालक को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दिलीप कुमार, कांस्टेबल कारज सिंह और कांस्टेबल प्रमोद कुमार शामिल रहे। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशे में वाहन चलाना न केवल खुद के लिए बल्कि अन्य लोगों के लिए भी जानलेवा हो सकता है, इसलिए यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित ड्राइविंग करें।











