9 लाख के जेवर और नगदी बरामद, पुलिस को बड़ी सफलता….

हल्द्वानीनैनीताल पुलिस ने मुखानी क्षेत्र में हुई दो चोरी की घटनाओं का सफल खुलासा करते हुए एक अंतरराज्यीय शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 9 लाख रुपये से अधिक के सोने-चांदी के आभूषण और नगदी बरामद की गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देश पर एसओजी और मुखानी पुलिस की संयुक्त टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच के दौरान घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें एक ही संदिग्ध व्यक्ति दोनों वारदातों में शामिल पाया गया।

लगातार दबिश, सर्विलांस और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर पुलिस टीम ने 3 अप्रैल 2026 को गुसाईपुर तिराहे के पास से आरोपी मुंशी राम उर्फ सोनू (41 वर्ष), निवासी बेहट, सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया।

क्या थे मामले:

  • जनवरी 2026 में सत्यानंद कॉलोनी, मुखानी निवासी के घर से नगदी और चांदी के जेवर चोरी
  • नवंबर 2025 में हिम्मतपुर मल्ला क्षेत्र में घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण चोरी

बरामदगी:

  • सोने-चांदी के कई आभूषण (चेन, अंगूठी, मंगलसूत्र, झुमके आदि)
  • करीब 22 हजार रुपये से अधिक नगदी

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पहले भी उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में चोरी की कई घटनाओं में शामिल रहा है। उसका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। इस सफल कार्रवाई के लिए एसएसपी ने पुलिस टीम को 1500 रुपये नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें