हल्द्वानी – दिल्ली पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी में शैक्षणिक सत्र 2026–27 का शुभारंभ पारंपरिक हवन-पूजन के साथ श्रद्धा और उल्लासपूर्ण वातावरण में किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने ईश्वर से नए सत्र के सफल, सुचारु और मंगलमय संचालन की कामना की।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक एवं प्रशासनिक स्टाफ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। हवन के दौरान संगीत विभाग के शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत भक्ति भजनों ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक और भावनात्मक बना दिया।
इस मौके पर डॉ. विनय विद्यालंकार ने सभी को नए सत्र की शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और उनकी सीखने की कमी को दूर करने पर विशेष जोर दिया।
हवन के उपरांत हिमालय एजुकेशन सोसायटी के चेयरमैन भूमेश अग्रवाल, प्रो वाइस चेयरमैन विवेक अग्रवाल और प्रधानाचार्या रंजना शाही ने अपने प्रेरणादायक विचार साझा किए। उन्होंने शिक्षकों को नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच के साथ कार्य करने का संदेश देते हुए छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन किया।











