स्वास्थ्य मंत्री ने कहा – ड्यूटी में लापरवाही करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी….

ऋषिकेश – उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने आज शांति प्रपन्न शर्मा राजकीय चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर अस्पताल की व्यवस्थाओं और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने वार्डों में जाकर उपचाराधीन मरीजों से मुलाकात की और उनसे अस्पताल सेवाओं के संबंध में फीडबैक लिया।

स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल परिसर में गंदगी देख नाराजगी जताई और प्रशासन को निर्देश दिए कि स्वच्छता व्यवस्था में कोई कोताही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि मरीजों को स्वच्छ और सकारात्मक वातावरण मिलना उनका अधिकार है। मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों का पूर्ण उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

मंत्री ने यह भी निर्देशित किया कि मरीजों को बेवजह रेफर करने की प्रवृत्ति पर पूर्ण विराम लगाया जाए। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार का संकल्प है कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिलें।

निरीक्षण के अंत में सुबोध उनियाल ने अस्पताल की सामान्य व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की और कहा कि सरकार का उद्देश्य स्वास्थ्य ढांचे को इतना मजबूत बनाना है कि स्थानीय स्तर पर ही मरीजों को बेहतर इलाज मिल सके और उन्हें दूर न भटकना पड़े। ड्यूटी में लापरवाही करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें