खेत से चारा ला रही महिला पर भालू ने किया हमला….

चमोली – तहसील के बूंगा गांव में एक भयानक घटना सामने आई, जिसमें भालू ने घात लगाकर खेतों से चारा ला रही महिला गोविंदी (26) पर हमला कर दिया। हमले में महिला के सिर, गर्दन और मुंह को गंभीर चोटें आई हैं।

सूचना के अनुसार, गोविंदी अपने मायके आई हुई थी और घर के पास ही चारा लेकर जा रही थी। तभी भालू ने अचानक हमला कर दिया। घटना के बाद महिला को तुरंत नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। महिला की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन और वन विभाग को घटना की जानकारी दी। वन विभाग की टीम को बुलाकर इलाके में निगरानी बढ़ाने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। भालू के हमले से ग्रामीणों में डर और चिंता का माहौल है, और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें