हल्द्वानी बार चुनाव: आज जारी होगी अंतिम वोटर लिस्ट, 28 मार्च को मतदान………

हल्द्वानी बार एसोसिएशन हल्द्वानी के चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मंगलवार को बार रूम में अधिवक्ताओं की बैठक आयोजित की गई, जिसमें चुनावी प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया गया। मुख्य चुनाव अधिकारी आनंद पांडे ने चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए 21 सदस्यीय चुनाव समिति का गठन किया है। इस समिति में मनोज बिष्ट, नीरज जोशी, हिमांशु डालाकोटी, मोहित पांडेय, महेंद्र बुटौला सहित अन्य अधिवक्ताओं को शामिल किया गया है। बताया गया कि बार में फिलहाल 1320 मतदाता पंजीकृत हैं, हालांकि यह अंतिम सूची नहीं है। बार काउंसिल से मांगी गई सूची के प्राप्त होने के बाद मिलान कर बुधवार शाम तक अंतिम वोटर लिस्ट जारी की जाएगी। मुख्य चुनाव अधिकारी ने जानकारी दी कि 28 मार्च को जजी परिसर स्थित बार भवन के प्रथम तल पर सुबह 8 बजे से मतदान शुरू होगा। चुनाव समिति ने अधिवक्ताओं से अपील की है कि वे मतदान प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी करें और शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने में सहयोग दें।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें