हल्द्वानी बार चुनाव का बिगुल, 1320 अधिवक्ता करेंगे मतदान……

हल्द्वानी हल्द्वानी बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। 11 पदों के लिए कुल 31 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनके बीच मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है। अध्यक्ष पद के लिए किशोर कुमार पंत और गोविंद सिंह बिष्ट के बीच सीधा मुकाबला है, जबकि सचिव पद पर चार प्रत्याशियों के बीच चतुष्कोणीय संघर्ष देखने को मिलेगा। मुख्य चुनाव अधिकारी आनंद पांडेय ने बताया कि नामांकन वापसी के अंतिम दिन किसी भी प्रत्याशी ने अपना नाम वापस नहीं लिया,

 

जिससे सभी पदों पर मुकाबला तय हो गया है। उन्होंने जानकारी दी कि 28 मार्च को मतदान कराया जाएगा, जिसमें कुल 1320 अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान दोपहर तीन बजे तक चलेगा, जिसके बाद मतगणना शुरू होगी और देर शाम तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।चुनाव अधिकारी हिमांशु डालाकोटी ने बताया कि मतदान के लिए बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड का मूल पहचान पत्र अनिवार्य होगा। बिना पहचान पत्र के किसी भी अधिवक्ता को मतदान की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें