नैनीताल दौरे से पहले हाई अलर्ट, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम…..

नैनीताल- राजनाथ सिंह के प्रस्तावित नैनीताल दौरे को लेकर 20 मार्च 2026 को हल्द्वानी स्थित मेडिकल कॉलेज के मीटिंग हॉल में पुलिस और प्रशासन की उच्चस्तरीय ब्रीफिंग आयोजित की गई। ब्रीफिंग की अध्यक्षता रिद्धिम अग्रवाल ने की, जिसमें कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में वीवीआईपी कार्यक्रम को सुरक्षित, व्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम

ब्रीफिंग में वीवीआईपी सुरक्षा को लेकर त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाने, कार्यक्रम स्थल और रूट पर सघन एंटी-सबोटाज चेकिंग, BDS और डॉग स्क्वॉड द्वारा जांच, तथा केवल अधिकृत पास धारकों को प्रवेश देने के निर्देश दिए गए।

इसके अलावा, वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान रूट पूरी तरह क्लियर रखने, ऊंची इमारतों और छतों पर पुलिस तैनाती, सीसीटीवी से निगरानी और 24×7 कंट्रोल रूम मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा गया। ATS, QRT और रिजर्व फोर्स को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश भी दिए गए हैं।

यातायात और व्यवस्था पर खास ध्यान

21 और 22 मार्च (शनिवार-रविवार) को ईद और लंबे वीकेंड के चलते भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए पूरे जनपद में सुबह 7 बजे से रात 12 बजे तक भारी और मालवाहक वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध लगाया गया है।

हालांकि दूध, सब्जी, पेट्रोल-डीजल, एलपीजी गैस, मेडिकल सप्लाई और ऑक्सीजन जैसी आवश्यक सेवाओं को छूट दी गई है। नियमों का उल्लंघन करने पर वाहनों को सीज करने की चेतावनी भी दी गई है।

अफवाहों पर नजर, अनुशासन पर जोर

सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी निगरानी रखने, सभी अधिकारियों को समय से पहले ड्यूटी पर पहुंचने और ड्यूटी के दौरान अनुशासन व शिष्टाचार बनाए रखने के निर्देश दिए गए। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए वैकल्पिक योजना भी तैयार रखने को कहा गया है।

समन्वय से सफल आयोजन पर जोर

बैठक में मौजूद सभी वरिष्ठ अधिकारियों को आपसी समन्वय, सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए कार्यक्रम को सकुशल, शांतिपूर्ण और गरिमामय ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें