स्टेडियम रोड पर महिला से अभद्रता, दो आरोपी गिरफ्तार….

हल्द्वानी – महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए हल्द्वानी पुलिस ने स्टेडियम रोड पर महिला से अभद्रता और मारपीट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार 17 मार्च को स्टेडियम रोड पर घर लौट रहे एक महिला और पुरुष का दो युवकों ने पीछा किया। आरोप है कि दोनों ने उनके साथ गाली-गलौज, मारपीट और अभद्रता की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों की घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजय फर्त्याल (31 वर्ष) निवासी फतेहपुर, मुखानी और अजय सिंह थापा (30 वर्ष) निवासी बड़ी मुखानी, पीली कोठी के रूप में हुई है।

पुलिस ने पहले दोनों को शांति भंग के आरोप में हिरासत में लिया। इसके बाद पीड़ित पक्ष की तहरीर पर थाना हल्द्वानी में मुकदमा दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 324(2) और 74 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सड़कों पर हुड़दंग या अभद्रता करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें