ईद पर्व से पहले पुलिस-प्रशासन अलर्ट, संयुक्त पीस कमेटी बैठक आयोजित….

हल्द्वानी – आगामी ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने संयुक्त पीस कमेटी बैठक आयोजित की। बैठक पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल की अध्यक्षता में कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में संपन्न हुई।

बैठक में हल्द्वानी, बनभूलपुरा, मुखानी और काठगोदाम क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, धर्मगुरु और गणमान्य लोग शामिल हुए। सभी से आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सोशल मीडिया पर किसी भी खबर को बिना सत्यापन के आगे न बढ़ाने की भी सलाह दी गई।

ईद पर्व के दौरान यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखते हुए पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने का निर्णय लिया गया है।

इसके अलावा बाजार क्षेत्रों में व्यापारियों और किरायेदारों का सत्यापन सुनिश्चित करने, गश्त बढ़ाने और आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें