नैनीताल में मादक पदार्थों की तस्करी पर कड़ा पहरा….

नैनीताल – जनपद में ड्रग फ्री देवभूमि मिशन को सशक्त बनाने और मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के उद्देश्य से नैनीताल पुलिस ने मुखानी क्षेत्र में कार्रवाई की। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के दिशा-निर्देश पर पुलिस टीम ने वृहद स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया और नशे के सौदागर को गिरफ्तार किया।

15 मार्च 2026 को मुखानी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने हेमचंद पाठक, पुत्र गिरीश चंद्र पाठक, निवासी माँ गिरिजा विहार कॉलोनी, फेस-02, थाना मुखानी, उम्र 28 वर्ष को 07 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। अभियुक्त के खिलाफ थाना मुखानी में FIR No-28/2026, धारा 8/21 NDPS ACT के तहत मामला पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तारी में शामिल टीम में उप निरीक्षक रजनी आर्या, कांस्टेबल धीरेज सुगड़ा, कांस्टेबल रोहित कुमार और कांस्टेबल बलवंत सिंह शामिल थे। इस कार्रवाई से यह संदेश गया कि नैनीताल पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी और नशे की प्रवृत्ति पर रोक लगाने के लिए लगातार सतर्क है और कानून के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें