अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई तेज, आबकारी टीम ने चलाया जांच अभियान…. 

हल्द्वानी – Haldwani के Lamachaur और Fatehpur क्षेत्र से लगातार मिल रही अवैध शराब की शिकायतों के बाद आबकारी विभाग ने रविवार को सघन चेकिंग और दबिश अभियान चलाया। अभियान के दौरान संदिग्ध स्थानों और व्यक्तियों के ठिकानों पर गहन जांच की गई तथा कई स्थानों पर तलाशी ली गई।

अभियान के तहत टीम ने क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में दबिश दी, लेकिन किसी भी व्यक्ति के कब्जे से अवैध मदिरा बरामद नहीं हुई। इस कारण किसी भी अभियुक्त के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया।

आबकारी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए आगे भी लगातार चेकिंग और दबिश अभियान जारी रहेगा।

इस दौरान टीम में आबकारी निरीक्षक Dhirendra Bisht, उप आबकारी निरीक्षक Kailash Joshi, प्रधान आबकारी सिपाही Mahesh Lohani सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें