इंस्टाग्राम से युवती को फंसाकर देह व्यापार में धकेला, तीन आरोपी गिरफ्तार…….

हरिद्वाररानीपुर कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर स्थित हृदय विहार कॉलोनी में घर के अंदर चल रहे देह व्यापार के धंधे का पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) ने भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने साली-जीजा समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि उत्तर प्रदेश की रहने वाली एक 18 वर्षीय युवती को मुक्त कराया गया। पुलिस के अनुसार शुक्रवार देर शाम मुखबिर से सूचना मिली थी कि हृदय विहार कॉलोनी के एक मकान में देह व्यापार का धंधा संचालित किया जा रहा है। सूचना के आधार पर एएचटीयू और पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर छापा मारकर इरफान निवासी ग्राम व थाना कलियर, सोफियान निवासी ग्राम महमूदपुर थाना कलियर और चांदनी निवासी कलियर को गिरफ्तार कर लिया।

जांच में सामने आया कि आरोपी इमरान अपनी साली चांदनी के साथ मिलकर इस अवैध धंधे को चला रहा था। दोनों मोबाइल के माध्यम से युवतियों की फोटो ग्राहकों को भेजकर उन्हें बुलाते थे। मौके से एक 18 वर्षीय युवती को भी मुक्त कराया गया, जो उत्तर प्रदेश के एक जिले की रहने वाली है। पुलिस जांच में यह भी पता चला कि आरोपी चांदनी ने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर करीब दो महीने पहले युवती को अपने जाल में फंसाया था। बाद में उसे नौकरी दिलाने के बहाने बहादराबाद क्षेत्र में बुलाकर जबरन इस धंधे में धकेल दिया गया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसकी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया था। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके परिजनों को वीडियो भेजने की धमकी दी।  कोतवाली प्रभारी आशुतोष राणा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

 

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें