काठगोदाम में नशे के खिलाफ पुलिस का एक्शन, 107 ग्राम चरस बरामद…..

काठगोदाम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत काठगोदाम पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक किशोर को अवैध चरस और इलेक्ट्रॉनिक तराजू के साथ पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार 11 मार्च 2026 को एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और सीओ रामनगर/हल्द्वानी सुमित पांडे के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान टूटा पहाड़ स्थित भट्ट जी मैगी प्वाइंट के पास एक संदिग्ध किशोर की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान किशोर के कब्जे से 107.72 ग्राम अवैध चरस और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया गया। पुलिस ने किशोर को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

पूछताछ और जांच के आधार पर इस मामले में कमल भट्ट निवासी सलड़ी, भीमताल को सह-अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार कमल भट्ट एक शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत काठगोदाम और भीमताल थानों में मुकदमे दर्ज हैं। इस मामले में थाना काठगोदाम में एफआईआर संख्या 26/26 के तहत धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पकड़े गए किशोर को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड (जे.जे. बोर्ड) के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

पुलिस टीम

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक दिलीप कुमार (प्रभारी चौकी मल्ला काठगोदाम), कांस्टेबल कारज सिंह और कांस्टेबल योगेश कुमार शामिल रहे।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें