हेलीपैड पर जनता से मिले सीएम धामी, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश….

खटीमा – माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तरकाशी धाराली आपदा क्षेत्र में तीन दिन ग्राउंड जीरो पर रहने के बाद अपने कार्यक्रमानुसार शुक्रवार सायं खटीमा पहुंचे। माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हेलीपेड लोहियाहेड पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों व जनता ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने हेलीपेड पर जनता से मुलाकात की व उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए।

इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पालिका खटीमा रमेश चंद्र जोशी, सतीश गोयल,जीवन धामी ,किशन किन्ना,भुवन भट्ट, सोमनाथ , अमरजीत सिंह,रविन्द्र राणा, भागीरथी राणा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रणजीत सिंह, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा,मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, एसपी सिटी डॉ उत्तम सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी सहित अनेक अधिकारी व जनप्रतिनिधि,जनता उपस्थित थे।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें