श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा के लिए सुबह से तैनात रही नैनीताल पुलिस

नैनीताल – वीकेंड पर पर्यटकों और श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए सुबह से ही मोर्चा संभाल लिया। कैंची धाम, नैनीताल और भवाली क्षेत्र में पुलिसकर्मियों को निर्धारित ड्यूटी पॉइंट पर तैनात किया गया है, ताकि वाहनों की आवाजाही व्यवस्थित रहे और लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन तथा एसपी क्राइम एवं ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र और एसपी संचार रेवाधर मठपाल के पर्यवेक्षण में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिसकर्मी प्रमुख मार्गों और निर्धारित ड्यूटी स्थलों पर तैनात रहकर यातायात को सुचारु रखने में जुटे हैं।

यातायात प्लान देखकर ही निकलें पर्यटक

नैनीताल पुलिस ने कैंची धाम, नैनीताल और भवाली आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों से यात्रा शुरू करने से पहले जारी यातायात प्लान देखने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि निर्धारित मार्गों का ही इस्तेमाल करें और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें।

सड़क किनारे अनधिकृत पार्किंग से बचें

पुलिस ने वाहन चालकों से सड़क किनारे अनधिकृत पार्किंग नहीं करने की अपील की है, ताकि यातायात बाधित न हो। साथ ही, अनावश्यक ओवरटेकिंग और गलत दिशा में वाहन चलाने से बचने तथा यात्रा के दौरान धैर्य बनाए रखने की सलाह दी गई है।

पुलिस ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों से यातायात नियमों का पालन करने और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग देने की अपील की है।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें