चोरगलिया – नैनीताल जिले में वांछित अभियुक्तों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत चोरगलिया पुलिस ने चोरी के एक मामले में वांछित वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 17 अक्टूबर 2026 को आरोपी को मदनपुर स्थित उसके घर से दबिश देकर पकड़ा।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन और थानाध्यक्ष चोरगलिया तारा सिंह राणा के नेतृत्व में वांछित एवं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में पुलिस टीम ने हल्द्वानी न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में कार्रवाई की। फौजदारी वाद संख्या 347/2022 और मुकदमा संख्या 81/2021, धारा 379 भारतीय दंड संहिता से संबंधित मामले में वांछित दीपक परगाई (30) पुत्र बंशीधर परगाई, निवासी मदनपुर, थाना चोरगलिया को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस टीम में ये रहे शामिल
कार्रवाई करने वाली टीम में अपर उपनिरीक्षक मनजीत सिंह और कांस्टेबल चन्दन सिंह शामिल रहे। पुलिस के अनुसार, ऑपरेशन प्रहार के तहत वांछित आरोपियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी रहेगा।











