बाबा के दरबार में सुरक्षा का सख्त पहरा, बीडीएस और पुलिस की संयुक्त निगरानी

नैनीताल – विश्व प्रसिद्ध श्री कैंची धाम स्थापना दिवस मेले को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपद पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर कार्य कर रही है।

स्थापना दिवस के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं। एसएसपी के निर्देश पर बम डिस्पोजल स्क्वॉड (बीडीएस) को कैंची धाम क्षेत्र में सक्रिय किया गया है। बीडीएस टीम द्वारा मंदिर परिसर, पार्किंग स्थलों तथा आसपास के पूरे क्षेत्र में लगातार एंटी-सबोटाज चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए कैंची धाम के मुख्य प्रवेश द्वार पर अत्याधुनिक सुरक्षा उपकरण लगाए गए हैं। श्रद्धालुओं को डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (DFMD) से होकर ही मंदिर परिसर में प्रवेश दिया जा रहा है। वहीं हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर (HHMD) के माध्यम से सुरक्षा कर्मी श्रद्धालुओं और उनके सामान की गहन जांच कर रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मेले के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों, पुलिस बल और विशेष इकाइयों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम वातावरण में बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन का अवसर मिल सके।

नैनीताल पुलिस ने श्रद्धालुओं से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि सुरक्षा जांच के दौरान धैर्य बनाए रखें और पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें