सलड़ी-जमरानी क्षेत्र में पुलिस का शिकंजा, 160 टेट्रा पैक शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

भीमताल – जनपद में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भीमताल पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2026” और “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के अंतर्गत की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन तथा पुलिस अधिकारियों के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक भीमताल राजेश यादव के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।

इसी दौरान सलड़ी-जमरानी क्षेत्र में पुलिस टीम ने एक सेंट्रो कार को रोककर जांच की। तलाशी के दौरान वाहन से 160 टेट्रा पैक अवैध देशी मसालेदार शराब बरामद की गई।

पुलिस ने मौके से वाहन चालक मुकेश चंद्र पलड़िया निवासी भीमताल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली भीमताल में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें