नैनीताल पुलिस का एक्शन मोड,अलग-अलग जगहों से अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार

कालाढूंगी/नैनीताल – जनपद नैनीताल में अवैध मादक पदार्थों और शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कालाढूंगी पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपदभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमीत पांडे के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की।

पहली कार्रवाई के दौरान ग्राम कनकपुर बैलपड़ाव क्षेत्र में गश्त और चेकिंग के दौरान पुलिस ने सतनाम सिंह (19 वर्ष), निवासी टांडा मिशन, बाजपुर (उधम सिंह नगर) को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। इस संबंध में कोतवाली कालाढूंगी में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

वहीं दूसरी कार्रवाई में बैलपड़ाव क्षेत्र स्थित वन चौकी के पास पुलिस ने जसवंत सिंह (45 वर्ष), निवासी ग्राम इटब्बा, बाजपुर (उधम सिंह नगर) को गिरफ्तार किया। उसके पास से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ भी संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

दोनों कार्रवाइयों में पुलिस की अलग-अलग टीमों ने सक्रिय भूमिका निभाई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें