नैनीताल पुलिस की मुस्तैदी: 50 कैमरों की मदद से मिला बच्ची का पता….

नैनीताल – जनपद के लालकुआं क्षेत्र से स्कूल से घर लौटते समय लापता हुई एक बालिका के मामले में पुलिस ने असाधारण तत्परता और प्रोफेशनल कार्यशैली का परिचय देते हुए महज 5 घंटे के भीतर उसे दिल्ली में ट्रेस कर लिया। परिजनों द्वारा अनहोनी की आशंका जताते ही पूरे मामले को संवेदनशील मानते हुए पुलिस ने तत्काल जिलेभर में अलर्ट जारी कर व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में विभिन्न टीमों को तुरंत एक्टिव किया गया। पुलिस ने इलाके के 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए तकनीकी विश्लेषण और मैनुअल इंटेलिजेंस का समन्वय किया। इसी सटीक और तेज कार्रवाई के चलते बालिका की लोकेशन दिल्ली में चिन्हित कर ली गई।

बालिका की सुरक्षित बरामदगी सुनिश्चित करने के लिए विशेष पुलिस टीम को तत्काल दिल्ली रवाना किया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बालिका सुरक्षित है और उसे सकुशल वापस लाकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।

इस संवेदनशील ऑपरेशन में एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित सैनी, प्रभारी निरीक्षक लालकुआं बृजमोहन राणा, डॉग स्क्वॉड और टेक्निकल सेल सहित कई इकाइयों ने समन्वित तरीके से कार्य किया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बच्ची की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रही और पूरी टीम ने समर्पण और पेशेवर दक्षता के साथ कार्य करते हुए बेहद कम समय में बड़ी सफलता हासिल की।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें