नशे और अपराध पर पुलिस का शिकंजा, दो आरोपी सलाखों के पीछे….

हल्द्वानीवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत मुखानी और बनभूलपुरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक के पास से भारी मात्रा में अवैध शराब और दूसरे के पास से अवैध चाकू बरामद किया।

मुखानी थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान गैस गोदाम रोड क्षेत्र में एक युवक को स्कूटी में अवैध शराब का परिवहन करते हुए पकड़ा। आरोपी के कब्जे से चार पेटी यानी कुल 192 टेट्रा पैक देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

वहीं बनभूलपुरा कोतवाली पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान रेलवे फाटक क्षेत्र से एक अन्य युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जिले में अपराध और नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें