उत्तराखंड को बड़ी सौगातें देंगे पीएम मोदी, भाजपा को देंगे जीत का मंत्र….

देहरादूनप्रधानमंत्री Narendra Modi 14 अप्रैल को उत्तराखंड दौरे पर पहुंचेंगे, जहां उनका जोरदार स्वागत और बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। भाजपा इस दौरे को आगामी चुनावों के लिए बेहद अहम मान रही है और पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह चरम पर है।

प्रधानमंत्री हेलिकॉप्टर से गणेशपुर हेलीपैड पहुंचेंगे, जहां से उनका काफिला एशिया के सबसे लंबे एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर से होते हुए डाटकाली मंदिर तक जाएगा। इस दौरान वह दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे सहित कई विकास परियोजनाओं की सौगात प्रदेश को देंगे।

भाजपा संगठन ने पीएम मोदी के स्वागत के लिए भव्य तैयारियां की हैं। डाटकाली मंदिर से लेकर गढ़ी कैंट स्थित महिंद्रा ग्राउंड तक करीब 30 हजार कार्यकर्ता सड़क किनारे खड़े होकर पुष्पवर्षा करेंगे। इसके लिए देहरादून, हरिद्वार, सहारनपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों से टनों गुलाब की पंखुड़ियां मंगाई गई हैं।

पार्टी का दावा है कि रैली में भी 30 हजार से अधिक कार्यकर्ता शामिल होंगे। देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार, रुड़की, टिहरी और उत्तरकाशी से कार्यकर्ताओं की टीमें जुटाई जा रही हैं। पीएम मोदी रैली के दौरान कार्यकर्ताओं से संवाद भी करेंगे और उन्हें चुनावी रणनीति व सफलता का मंत्र देंगे, जिससे भाजपा के लिए लगातार तीसरी बार सरकार बनाना आसान हो सके।

मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami भी इस दौरे को लेकर पूरी तरह सक्रिय हैं और तैयारियों की समीक्षा बैठक कर रहे हैं। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि यह कार्यक्रम ऐतिहासिक और भव्य होगा, जो उत्तराखंड की राजनीति में नया संदेश देगा।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें